Bhopal News: पत्नी से तंग आकर फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पति ने आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट, बेटी और भांजे को संपत्ति में मिले हक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पत्नी से तंग आकर एक पति ने फांसी (Bhopal Hanging News) लगा ली। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को तफ्तीश के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पत्नी को लेकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति ने अपना दर्द बताया है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

बयान के बाद होगी कार्रवाई

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 30 जनवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे ओम प्रकाश शर्मा ने फांसी लगाने की जानकारी दी थी। यह घटना शिवलोक फेज—2 की है। मृतक विक्रम विश्वकर्मा पिता रामसेव​क विश्वकर्मा उम्र 35 साल है। वह फेब्रीकेशन का काम करता था। ओम प्रकाश शर्मा ने इस काम के लिए उसको दुकान किराए पर दी थी। विक्रम विश्वकर्मा (Vikram Vishvkarma) का परिवार मूलत: बिलखिरिया इलाके में रहता है। यहां वह माता—पिता को छोड़कर पत्नी के साथ रहने लगा था। अवधपुरी पुलिस मर्ग 02/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि पत्नी के लिए उसने परिवार को छोड़ दिया। इसके बावजूद पत्नी उसको तवज्जो नहीं देती थी। उसके दो बच्चे भी है। पुलिस का कहना है कि जांच (Bhopal Suicide Case) के बाद कार्रवाई के बाद निर्णय लिया जाएगा। इधर, हनुमानगंज थाना पुलिस मर्ग 03/22 दर्ज किया है। जिसकी सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर अशोक ने दी थी। मृतक 60 वर्षीय कन्हैया लाल है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक मोबाइल चोरी की दर्ज नहीं हुई थी एफआईआर 

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!