BHOPAL FIRE : आशिमा मॉल में आग लगी

Share

Bhopal fireनगर निगम की दमकले हुई रवाना, जनहानि के समाचार नहीं, मॉल में फैली दहशत, सिनेपोलिस के शो हुए रद्द

भोपाल। मिसरोद में स्थित आशिमा मॉल में (BHOPAL FIRE) भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकले सूचना मिलने के बाद रवाना हो गई। आग लगने की ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। इधर, निगम ने फायर सैफ्टी के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मॉल में आग (BHOPAL FIRE) की लपटें दिखाई नहीं दी। मॉल में जहरीला धुंआ भर गया था। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। चारों तरफ अलर्ट के अलार्म बजते रहे। धुआं तीसरी मंजिल से नीचे की तरफ फैल रहा था। लोग जान बचाने के लिए मॉल से निकलकर भाग रहे थे। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी। आग (BHOPAL FIRE) की वजह से मॉल सिनेपोलिस के सारे शो को रद्द कर दिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के अफसर भी पहुंच गए थे। निगम अफसरों का दावा है कि वे जल्द मामले की जांच करके लापरवाही का पता लगाएंगे। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। लोग आंखों में जलन और खांसी से बचने के लिए रूमाल बांधकर अपनी जान बचाते हुए देखे गए।

आगजनी की भयावहता को दर्शाता यह वीडियो

YouTube video

पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। महिलाओं और बच्चों को विशेष इंतजाम करके (BHOPAL FIRE) बाहर निकाले जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पार्किंग में फायर ब्रिगेड भी तैनात कर दिया गया है। आग की खबर ​मिलने पर आस—पास के लोग भी वहां पहुंच रहे थे। जिसको देखते हुए यातायात डायवर्ट (BHOPAL FIRE) भी किया गया है। आगजनी की घटना उस वक्त हुई है जब कमिश्नर भोपाल संभाग कल्पना श्रीवास्तव ने चार सदस्य कमेटी बनाकर हाईराइज बिल्डिंग में फायर सैफ्टी को लेकर अभियान छेड़ा है। यह अभियान सूरत में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड को देखते हुए चलाया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑफिस से बाहर निकली युवती के साथ अभद्रता
Don`t copy text!