Bhopal News: रेलवे पटरी पर मिली किशोर की लाश 

Share

Bhopal News: मुंबई में प्रायवेट जॉब करते हैं पिता, उत्तर प्रदेश के कुशी नगर में रहता है परिवार, हादसा मान रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रेलवे पटरी किनारे एक किशोर की लाश पुलिस को मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके में हुई। शव की पहचान हो गई है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वह ट्रेन से ​कैसे गिरा यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

पुलिस को आधी रात नींद से जगाकर दी गई गई थी जानकारी

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 11—12 अप्रैल की रात हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को रात 2:30 बजे दी गई थी। यह जानकारी भगवत प्रसाद मिश्र (Bhagwat Prasad Mishra) ने दी थी। मामले की जांच एसआई आरपी यादव (SI RP Yadav) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव की पहचान हो गई है। उसका नाम गौतम सैनी (Gautam Saini) पिता बलेश्वर सैनी उम्र 16 साल है। वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है। गौतम सैनी पढ़ाई करता था। वह मुंबई से कुशी नगर जा रहा था। लेकिन, वह किस ट्रेन पर सवार हुआ था यह पता नहीं चल सका है। जानकारी मिली है कि उसके पिता बलेश्वर सैनी (Baleshwar Saini)  मुंबई के कल्याण इलाके में रहते हैं। वहां वे कोई प्रायवेट जॉब करते हैं। मृतक के पास से मोबाईल भी नहीं मिला है। फिलहाल एमपी नगर पुलिस ने मर्ग 07/23 दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: योगासन के लिए लेटते ही हुई मौत 
Don`t copy text!