Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगार्ई

Share

Bhopal News: खुदकुशी के दोनों ही घटनाओं में अभी वजह नहीं आई सामने

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अलग—अलग दो स्थानों पर हुई खुदकुशी की घटनाओं से जुड़ी है। यह मामले बागसेवनिया और पिपलानी थाने में दर्ज हुए हैं। दोनों ही घटनाओं में अब तक पुलिस को वजह पता नहीं चली है। एक नवविवाहिता ने फांसी लगाई है। जिसकी जांच अब राजपत्रित पुलिस अधिकारी की तरफ से की जाएगी।

ऋषि पंचमी मना रही थी पत्नी

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की सुबह साढ़े दस बजे राकेश चौहान (Rakesh Chauhan) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। घटना ओम नगर झुग्गी बस्ती में हुई थी। शव की पहचान सतीश माणिक पिता मोहन माणिक उम्र 28 साल के रुप में हुई। वह टीवी रिपेयरिंग का काम करता था। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 47/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सतीश माणिक (Satish Manik) की दो साल पहले खुशी के साथ शादी हुई है। दो दिन पहले पत्नी ऋषि पंचमी की पूजा के लिए बहन के घर गई थी। बहन शिवाजी नगर मं रहती है। उसके साथ सास भी थी। उस दिन सतीश माणिक भी गया था। शाम को उसने शराब पी लिया। घर नहीं पहुंचने पर साले ने भी फोन लगाया। उस वक्त उसने कहा कि वह बाद में आएगा।

पति ने दी सूचना

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

अगले दिन पत्नी और मां घर पहंची तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए अभी कोई कारण सामने नहीं आया है। इसी तरह पिपलानी पुलिस मर्ग 51/21 दर्ज कर एक आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी आत्महत्या के संबंध में नहीं मिली है। थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी (TI Chain Singh Raghuvanshi) ने बताया कि मृतक 21 वर्षीय शांति कुशवाहा (Shanti Kushwaha) ने फांसी लगाई है। उसको पति कमल कुशवाहा (Kamal Kushwaha) फांसी के फंदे से उतारकर पहले अनंतश्री अस्पताल ले गया था। वहां से उसे हमीदिया अस्पताल जाने की सलाह दी गई। यहां जब चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तो पति ने पुलिस को सूचना दी। शांति कुशवाहा की शादी को एक साल भी नहीं हुआ हे। मामले की जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगे।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: केवल जांच ही नहीं राहत प्रकरणों में भी रफ्तार आए: डीजीपी

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!