Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: पुलिस को मरने वाले रिकॉर्ड अच्छा नहीं मिला, पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई मिली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में सि्थत बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को आत्महत्या की कोई ठोस वजह भी पता नहीं चली है। हालांकि मरने वाले युवक के संबंध में पुलिस को कोई अच्छा रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

नीम के पेड़ पर लटकी मिली थी लाश

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार लाश नीम के पेड़ पर लटकी थी। उसके गले पर रस्सी का फंदा भी था। मामले की जांच प्रधान आरक्षक रूपेश जादौन(Rupesh Jadon)  कर रहे हैं। शव की पहचान कपिल यादव (Kapil Yadav) पिता करण सिंह यादव उम्र 22 साल के रूप में हुई है। वह दौलतपुरा कोकता में रहता था। लाश रविवार शाम करीब पांच बजे घर से कुछ दूर पेड़ पर मिली थी। इस बात की जानकारी पुलिस को दौलतपुरा कोकता में रहने वाले मनोज ठाकुर ने दी थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 58/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मौत होने की कायमी 12 नवंबर की शाम लगभग सवा छह बजे दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Currency News: शाजापुर के तीन व्यक्तियों से एक लाख रुपए के नकली नोट बरामद
Don`t copy text!