MP Political News: रोटी, कपड़ा, मकान छोड़कर अश्लील सीडी पर संग्राम

Share

MP Political News: एमपी में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयानों के बाद मचा है तीन दिनों से राजनीतिक बवाल, अब भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भेजी यह वाली सीडी

MP Political News
स्पीड पोस्ट करने जाते हुए भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना हैं। प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा जब गुजरी त​ब मुद्दे जनता से जुड़े नजर आ रहे थे। फिर अचानक अश्लील सीडी का जिन्न पिटारे से बाहर आ गया। यह बयान एमपी में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) ने दिया था। उनके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बोल दिया। इसके बाद एमपी (MP Political News) में पूरी भाजपा ही आक्रामक हो गई। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर कई नेता गोविंद सिंह के दावों को लेकर घेराबंदी कर चुके हैं। यह पूरा मामला इंदौर में दर्ज प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रेप स्केंडल से जुड़ा है। मतलब साफ है कि अब कुछ दिनों तक भाजपा—कांग्रेस के बीच रोटी, कपड़ा, मकान और बेरोजगारी छोड़ इस पर ही संग्राम चलेगा। इसी कड़ी में भाजपा प्रवक्त दूर्गेश केसवानी ने रोचक अंदाज में पार्टी की  तरफ से विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर दिया।

भजन देखने की उम्र में अश्लील चीज देख रहे पूर्व सीएम

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दुर्गेश केसवानी (Dr Durgesh Keswani) ने शनिवार सुबह हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और राम भजनों की एक सीडी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (EX CM Kamalnath Singh) और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भेंट की। ऐसा करने के लिए वे बकायदा टीटी नगर ​स्थित डाकघर भवन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस उम्र में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भजन करना चाहिए। उस उम्र में नाथ लगातार अश्लील सीडियां देख रहे हैं और उसका सार्वजनिक गुणगान भी कर रहे हैं। जबकि नाथ को इस उम्र में अपना परलोक सुधारने के लिए काम करना चाहिए। उनके पास हनीट्रेप की जो सीडी है, उसे कोर्ट को सौंपना चाहिए। इससे जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उनके चेहरे भी लोगों के सामने आएंगे। हनीट्रेप की सीडी छुपाकर नाथ दोषियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसलिए कमलनाथ और गोविंद सिंह को रामभजन की सीडी भेजी है।

राम ही सुधारेंगे परलोक : केसवानी

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ही भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने में चलती रही। कांग्रेस नेता राम सेतु के अस्तित्व को नकारते रहे। भगवान राम को काल्पनिक बताते रहे। इतना ही नहीं जब राम जन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राम मंदिर का भूमि पूजन करते रहे, उस समय भी कांग्रेस ने राम मंदिर पर प्रश्न चिन्ह लगाया। ऐसे में जब कांग्रेस की राजनीति ही खत्म होने की कगार पर आ गई है, तो कांग्रेसियों को भगवान राम की शरण में आना चाहिए। क्योंकि भगवान राम का भजन उनका यह लोक भी सुधार देगी और इसके साथ ही परलोक भी स्वत: सुधर जाएगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: युवती का पीछा करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
Don`t copy text!