Bhopal News: सौतेली मां और उसके बेटा—बेटी के खिलाफ प्रकरण

Share

Bhopal News: एक महीने पहले हुई थी युवती की मौत, जांच के बाद लिया गया फैसला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ थाने से मिल रही है। यहां एक युवती की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या (Bhopal Suicide News) के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज हुआ है। युवती अपने सौतेली मां के घर रहने गई थी। वहां साथ में रखने को लेकर विवाद हुआ (Bhopal Suspicious Death) था। जिसके बाद उसने आग लगा ली थी। वह एक महीने तक अस्पताल में भर्ती भी रही।

साथ नहीं रखना चाहते थे

रातीबड़ थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गुप्ता ने 6 सितम्बर की सुबह लगभग छह बजे महिला के मौत की सूचना दी थी। टीटी नगर सीएसपी उमेश यादव (CSP Umesh Yadav) ने बताया गीता यादव (Geeta Yadav) पिता लाल जी यादव उम्र 20 साल की आग से झुलसकर मौत हुई थी। परिजनों ने बताया उसकी एक महीने पहले शादी हुई थी। पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। मृतका का पिता लाल जी यादव थाने का गुंड़ा है। उसकी दो पत्नियां थीं। गीता दूसरी पत्नी की बेटी थी। लालजी यादव की पहली पत्नी तुलसी बाई (Tulsi Bai) बेटे महेंद्र (mahendra) और बेटी ज्योति (Jyoti) के साथ दूसरी पत्नी के मकान में रहने चली गई थी। यहां साथ में रहने की बात पर गीता का तुलसी, महेंद्र और ज्योति के साथ विवाद हुआ था।

दूसरे दिन लगाई आग

सीएसपी ने बताया लाल जी ने गीता को समझा बुझाकर विवाद शांत करा दिया था। दूसरे दिन दोबारा साथ रहने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के चलते गीता ने घर में रखा मिट्टी का तेल खुद पर डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पुलिस ने तुलसी बाई बेटी ज्योति और बेटे महेंद्र ​के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज ​किया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होली वाले दिन दो घरों में मातम
Don`t copy text!