Bhopal Molestation Case: सहेली के भाई ने सरेराह सताया

Share

Bhopal Molestation Case: दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी युवतियों के मामले में काफी असुरक्षित होती जा रही है। ताजा मामला घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation Case) का है। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर सरेराह 11वीं कक्षा की एक छात्रा को सताने लगा। आरोपी छात्रा की सहेली का भाई ही है। एक पखवाड़ा पहले भी आरोपी ने उसे अकेले में मिलने बुलाया था। उस वक्त बड़ी बहन ने फोन उठा लिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों अरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बहन ने उठाया फोन तब खुला राज

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया 15 वर्षीय नाबालिग थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह कक्षा 11वीं में पढ़ती है। छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। छात्रा की एक सहेली है। दोनों का एक—दूसरे के घर आना—जाना था। उसकी सहेली का एक भाई भी है। जिसका नाम इमरान है। इमरान छात्रा पर बुरी नजर रखता है। कई बार उसने छात्रा से बात करने की कोशिश की। लेकिन, छात्रा उससे बात करना पसंद नहीं करती थी। इमरान ने 17 सितंबर को छात्रा को फोन किया था। संयोग से वह फोन पीड़िता की बड़ी बहन ने उठा लिया। इमरान को लगा वह उससे बात कर रहा है। जिसके बाद छात्रा को सताने का राज उजागर हो गया।

स्कूल जाते समय हुई घटना

आरोपी ने छात्रा समझकर उसे अकेले में मिलने बुला रहा था। जैसे ही बहन ने बोला वह नहीं मैं उसकी बड़ी बहन बोल रही हूं। यह सूनकर आरोपी ने फोन रख दिया। बहन ने जब यह बात छात्रा से बोली तो उसने उसकी हरकतों के बारे में बहन को बताया। बहन ने इमरान (Imran) की बहन से बात करके भाई को समझाने की बात बोली। कुछ दिनों तक आरोपी की तरफ से कोई हरकत नहीं हुई। मंगलवार को छात्रा स्कूल से छूटने के बाद अकेली घर जा रही थी। तभी इमरान उसके दोस्त मुन्ना (Munna) के साथ रास्ते में मिल गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case:  कर्ज और अंकों के बोझ में जानलेवा फैसला

रोते हुए घर पहुंची

छात्रा ने बताया इमरान को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। लेकिन, इमरान रास्ता रोककर खड़ा हो गया। वह उसे बात क्यों नहीं करती बोल रहा था। तभी छात्रा ने बिना कुछ बोले वहां से चले जाना सही समझा। इमरान ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की। उस वक्त इमरान ने उसके सीने पर हाथ मार दिया। यह शर्मसार हरकत करते ही आरोपी दोस्त के साथ वहां से भाग गया। उसके साथ हुई घटना के बाद छात्रा डर गई थी। वह रोती हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रात साढ़े दस बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354/354घ/34/7/8/11/12 (छेड़छाड़, एक से अधिक आरोपी और पोक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!