Bhopal News: मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Share

Bhopal News: एक पखवाड़े से अधिक समय तक जीवन और मौत से किया संघर्ष, एम्स के बाद रूद्राक्ष अस्पताल में चला था इलाज, पीएम के लिए भेजी लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक पखवाड़े पूर्व सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई थी। जख्मी बाइक पर सवार था। जिसे लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी थी।

यह बोलकर करते रहे इलाज

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में जख्मी का बीस दिन इलाज चला था। जख्मी तरुण प्रजापति (Tarun Prajapati) पिता नरेन्द्र प्रजापति उम्र 19 साल था। वह बिलखिरिया (Bilkhiriya) स्थित कान्हासैया में रहता था। उसे 22 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे आनंद नगर (Anand Nagar) के नजदीक लोडिंग आटो ने टक्कर मारी थी। उस वक्त वह मजदूरी करके घर जा रहा था। सड़क दुर्घटना प्रताप लेक सिटी (Pratap Lake City) के सामने हुई थी। उसको इलाज के लिए पहले एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। फिर परिजन रुद्राक्ष अस्पताल (Rudraksh Hospital) लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान 13 मई की दोपहर लगभग ढाई बजे उसकी मौत हो गई है। पिपलानी पुलिस मर्ग 35/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: पति समेत 5 के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज 
Don`t copy text!