Road Accident : राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले थाना प्रभारी

Share

दो दिन की छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे थे थाना प्रभारी अशोक तिवारी

हादसे के बाद कार और डंपर में लगी आग

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में थाना प्रभारी अशोक तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी अशोक तिवारी मारुती कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। उसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। तिवारी की कार और एक डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वे लिमाचौहान गांव के थाना प्रभारी थे।

बताया जा रहा है कि अशोक तिवारी दो दिन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रहीं है। जब बोड़ा थाना क्षेत्र के ढबला गांव के पास ये हादसा हो गया। तिवारी की कार और डंपर में हुई जबरदस्त टक्कर के बाद कार में आग लग गई। आग ने डंपर को भी चपेट में ले लिया।

मृतक थाना प्रभारी अशोक तिवारी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि करीब एक घंटे बाद पता चल सका कि थाना प्रभारी तिवारी कार में अकेले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। तिवारी के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार की सीट बेल्ट में मासूम का फंस गया था गला
Don`t copy text!