Bhopal News: दो शातिर चोर गिरफ्तार

Share

Bhopal News: एक सप्ताह पहले चोरी के प्रयास के मामले में मिला था पुलिस को सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज ऐशबाग इलाके से मिल रही है। यहां पुलिस ने दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को चोरों का सुराग एक घर में हुई घटना के बाद मिला था। आरोपियों के कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की भोपाल में आने की वजह का खुलासा नहीं किया है।

दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 05 दिसंबर को प्रदीप अग्रवाल पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 54 साल ने शिकायत की थी। वे अभिरूचि परिसर ओल्ड सुभाष नगर में रहते हैं। प्रदीप अग्रवाल (Pradeep Agrawal) के यहां चोरी का प्रयास हुआ था। जिसमें 758/2021 धारा 457 का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में सुभाष नगर इंडरब्रिज से 02 लड़कों को हिरासत में लिया गया। वे एक्टिवा पर सवार थे। पूछताछ में आरोपियों ने नसीम सैफी उर्फ नसीम पिता कय्यूम सैफी उम्र 24 साल बताया। वह नई दिल्ली के साकेत कॉलोनी में रहता है। नसीम सैफी (Nasim Saify) मूलत: अकरौली तहसील चंदौसी थाना वनिया ढेर जिला संवल उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी नवीन कुमार जाटव पिता ओमप्रकाश जाटव उम्र 21 साल है। वह भी आमवती तहसील संबल थाना हयात नगर जिला संबल उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। नवीन कुमार जाटव (Navin Kumar Jatav) ने चोरी करना कबूला।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   MP Road Mishap: सड़क दुर्घटना में जख्मी थानेदार की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!