Bhopal News: रिटायर रेलवे कर्मचारी की मौत

Share

Bhopal News: आपे वाहन ने मार दी थी टक्कर, चल रहा था हमीदिया अस्पताल में इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बजरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक आपे वाहन की टक्कर से जख्मी वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध रेलवे विभाग में नौकरी करता था। पुलिस ने आपे वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

किसी अन्य ने दर्ज कराया था मुकदमा

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की रात लगभग दस बजे हमीदिया अस्पताल से अधेड़ व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को डॉक्टर अहिरवार ने दी थी। जिस पर बजरिया पुलिस मर्ग 15/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। शव की पहचान क्रिस्टोफन पिता ईटीएस उम्र 68 साल के रुप में हुई। वह शंकराचार्य नगर में रहते थे। रेलवे से रिटायर क्रिस्टोफन (Christofen) 27 अगस्त की शाम टहलने निकले थे। तभी किसी आपे वाले ने टक्कर मार दी थी। गिरने के बाद उन्हें इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए थे। पुलिस का कहना है कि आपे के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। हालांकि उसमें शिकायत किसी अन्य व्यक्ति ने दर्ज कराई है। वह भी उसी दुर्घटना में जख्मी हुआ था।

यह पढ़ने के लिए क्लिक करें: शादी के आठ महीने तक पहली रात के सुख को तरसी, विवाहिता को सच पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: रातीबड़ थाने के नए प्रभारी ने संभाली कुर्सी
Don`t copy text!