Bhopal News: बलात्कार पीड़िता से झगड़ते वक्त 10 फीट से नीचे गिरा

Share

Bhopal News: जेल से छूटने के बाद वापस कॉलोनी में आने को लेकर हुआ विवाद, धारा पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) सुखी सेवनिया थाना से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति जिसके दोनों पैर टूट गए है वह अस्पताल में भर्ती है। उसका बलात्कार के मामले में पीड़िता से पहली मंजिल पर उसके घर में विवाद हुआ था। इसी दौरान वह 10—11 फीट ऊचाई से नीचे गिरा था। जिससे विवाद हुआ उसी महिला ने उस पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था।

चौबीस घंटे बाद केस दर्ज

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की शाम 7 बजे धारा 452/294/325/506/34 (घर में घुसकर, गाली—गलौज, पैर तोड़ना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया। पुलिस को इस संबंध में ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) से मिली थी। शिकायत राजेश विश्वकर्मा पिता पन्नालाल विश्वकर्मा उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। वह ग्राम इमलिया स्थित सिटी कॉलोनी में रहता है। परिवार मूलत: विदिशा (Vidisha) का रहने वाला है। राजेश विश्वकर्मा (Rajesh Vishwkarma) का परिवार खेती किसानी करता है। इस मामले में आरोपी पति और उसकी पत्नी है। आरोपी और पीड़ित परिवार में रिश्तेदारी भी है। मारपीट की यह घटना 26 अगस्त की दोपहर लगभग बारह बजे हुई थी।

इसलिए की गई मारपीट

Bhopal News
पुलिस नियंत्रण कक्ष, भोपाल- फाइल फोटो

पुलिस को जांच में पता चला है कि राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ बलात्कार केस दर्ज हुआ था। यह केस ताजा मामले में आरोपी की पत्नी ने दर्ज कराया था। जिसमें वह काफी दिनों तक जेल में भी रहा। राजेश विश्वकर्मा जेल से छूटने के बाद विदिशा में रहने लगा था। उसका एक अन्य मकान मारपीट मामले में आरोपी पति—पत्नी के घर के पास है। उसको देखकर पति—पत्नी उससे विवाद करने पहुंच गए। उनका कहना था कि वह यहां नहीं रह सकता। इसी विवाद के दौरान धक्का लगने से वह 10 फीट ऊपर से नीचे आकर गिर गया। जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: फेसबुक फ्रेंड ने की छेड़छाड़

यह पढ़ने के लिए क्लिक करें: शादी के आठ महीने तक पहली रात के सुख को तरसी, विवाहिता को सच पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!