बार-बार रोता था बेटा, मां ने घोंट दिया गला

Share

एक साल पहले हुई हत्याकांड की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर। मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली यह कहानी आपको भी हैरान कर देगी। एक निर्दयी मां ने अपने ढ़ाई साल के बेटे का गला घोंटकर उसे मार दिया। कारण सुनकर आप चौक जाएंगे। उसे बेटे के बार-बार रोने से तकलीफ थी। मामला मंदसौर जिले में एक साल पहले हुआ था। जिसका लंबी जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के मेलखेड़ा गांव की है। यहां 13 मई, 2018 को ढाई वर्षीय गौरव सेन की संदिग्ध मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का खुलासा हुआ था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इससे पहले परिवार ने उसको बीमार बताकर मृत होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं थे। इसलिए भीतर ही भीतर पुलिस मामले की जांच करती रही। इस जांच में पुलिस ने वैज्ञानिक और मनोविज्ञान का सहारा लिया और शुक्रवार को हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।
सुबह-सुबह की हत्या

इस मासूम बच्चे गौरव की हुई थी हत्या
आरोपी मां सोनू जिसने मासूम बच्चे का गला घोंटा

घटना को सुलझाने में आरोपी महिला के आस—पास रहने वालों ने भी मदद की। लोगों ने बताया कि गौरव रोता बहुत था। इस बात को लेकर परिवार परेशान रहता था। यह बात पता चलने पर पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बेटे गौरव की रोने के कारण विचलित रहती थी। वह दिन में कभी भी रोने लगता था और चुप नहीं होता था। इस कारण परिवार में अक्सर विवाद भी होता था। घटना वाले दिन सुबह 7 बजे गौरव उठा और रोने लगा। आवेश में आकर उसका मफलर से गला घोंटकर उसे मार दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: गैंगरेप मामले के लापरवाह थानेदार को सरकार ने चिढ़ाने तैनात कर दिया 
Don`t copy text!