Bhopal Rape Case: बलात्कार पीड़िता ने अबॉर्शन के लिए खाई गोली

Share

Bhopal Rape Case: रिश्ता लेकर परिजन पहुंचे तो आरोपी ने यह बोलकर लौटा दिया

Bhopal Rape Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक बलात्कार (Bhopal Rape Case) की घटना सामने आई है। बलात्कार की घटना के बाद पीड़िता को अबॉर्शन के लिए गोली खानी पड़ी। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के जहांगीराबाद इलाके की हैं। पीड़िता का परिवार आरोपी के घर बेटी का रिश्ता लेकर भी पहुंचा था। लेकिन, उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कंपनी में करती है नौकरी

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया मंगलवार शाम चार बजे बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। इसमें अरोपी इमरान कुरैशी (Imran Quereshi) है। जांच अधिकारी एसआई शशि चौबे ने बताया शिकायत करने वाली 20 वर्षीय पीड़िता है। वह थाना क्षेत्र में ही रहती है। पीड़िता एक डॉट काम में प्रायवेट नौकरी करती है। उसके मोहल्ले में रहने वाला आरोपी इमरान कुरैशी है। दोनों की दोस्ती एक साल पहले हुई थी। इमरान हम्माली का काम करता है।

दोस्त के घर में किया बलात्कार

जांच अधिकारी ने बताया इमरान पीड़िता से अकेले में मिलना चाहता था। पीड़िता ने उसे उसकी सहेली के घर बुला लिया। आरोपी ने अप्रैल, 2020 में पीड़िता से प्यार का इजहार करते हुए बलात्कार किया। जिसके बाद आरोपी मौका मिलने पर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी बीच पीड़िता को लगा कि वह गर्भवती हो गई है। इस शक में उसने एक कदम उठा लिया। वह उसके जीवन को नुकसान भी पहुंचा सकता था।

यह भी पढ़ें:   Gold Loan Robbery Attempt: पश्चिम बंगाल की जेल में बनी थी डकैती डालने की योजना

गर्भपात की खाई गोलियां

जांच अधिकारी ने बताया पीड़िता ने गर्भवती की जानकारी आरोपी को दी थी। उसने बिना किसी डॉक्टर से परामर्श लिए गर्भ निरोधक गोली खाई। परिजनों को बेटी के रिश्ते की भनक लग चुकी थी। विरोध करने के बाद भी पीड़िता के परिजन दोनों के रिश्ते के लिए तैयार हो गए। परिजन बेटी का रिश्ता लेकर आरोपी के घर पहुंच गए। जहां आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। परिजन आरोपी के घर से निराश होकर लौट आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/376/2एन (बलात्कार और कई बार बलात्कार) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!