Bhopal News: निगम आउटसोर्स कर्मचारी से बलात्कार

Share

Bhopal News: मकान बनाते वक्त पीड़िता की आरोपी ठेकेदार से हुई थी पहचान, एट्रोसिटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नगर निगम में आउटसोर्स महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार (Bhopal Rape News) की एक घटना प्रकाश में आई है। यह मामला भोपाल सिटी (Bhopal News) में स्थित रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। इस मामले का आरोपी एक ठेकेदार है जो कि फरार चल रहा है। पीड़िता से उसकी पहचान तीन साल पहले हुई थी। तभी से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। यह रिश्ते उसने शादी का झांसा देकर बनाए थे।

अपमानित करने के बाद बंद कर लिया मोबाइल

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 18 जनवरी की शाम लगभग पांच बजे 29/22 376—2—एन/3(2)/5/3(1)डब्ल्यूआई (कई बार बलात्कार और एट्रो सिटी एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत 31 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। आरोपी जितेंद्र पाराशर (Jitendra Parasar) है जो अभी फरार है। पीड़िता भोपाल नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी है। वह जहां रहती है वहां उसका मकान बन रहा था। तब जिस ठेकेदार ने उसका मकान बनाया था उससे पहचान हो गई थी। दोनों के बीच पहले बातचीत हुआ करती थी। आरोपी जितेंद्र पाराशर मौका मिलने पर उसके घर भी आने—जाने लगा। उसने शादी का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध (Woman Rape News) बनाए। इसके बाद वह कुछ अरसे से उससे कटने लगा। उसका कहना था कि पीड़िता दलित समाज की है। इस कारण उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं। यह बोलने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लोडिंग आटो की टक्कर से हुई मौत

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!