Bhopal News: बीएसएनएल एजीएम के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर

Share

Bhopal News: विधि क्षेत्र से जुड़ी एक महिला से जन्मदिन वाले दिन जल्द शादी करने का वादा करके बनाए थे शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विधि से जुड़ी महिला से बीएसएनएल के एजीएम ने उसके जन्मदिन वाले शारीरिक संबंध बनाए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। महिला को उसकी हकीकत मालूम पढ़ने पर यह मामला थाने पहुंचा था। आरोपी एजीएम शादीशुदा है और उसने पत्नी को लेकर पीड़िता से झूठी बातें बताई थी। उसका कहना था कि वह जल्द पत्नी को तलाक देकर उसको अपना लेगा।

ऐसे बने थे शारीरिक संबंध

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 03 अक्टूबर की शाम सात बजे 584/22 धारा 376(2)एन कई बार बलात्कार का मामला दर्ज किया है। शिकायत 42 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह कई समय से उनके पति से अलग रहती हैं। इस मामले का आरोपी सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) है। आरोपी सुशील गुप्ता की मदद से ही पीड़िता को विधि क्षेत्र में नौकरी मिली थी। आरोपी उसको पैसों समेत कई अन्य जरूरतों का ख्याल रखाता था। इस दौरन उसने रहने—खाने की भी व्यवस्था की थी। दोनों के बीच पीड़िता के जन्मदिन वाले दिन शारीरिक संबंध बने थे।

संबंधों में बंधने बोले यह झूठ

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

सुशील गुप्ता ने महिला से यह कहकर शारीरिक संबंध बनाए थे कि वह उसकी पत्नी से अलग रहता है। दोनों के बीच जल्द तलाक भी होने वाला है। इसके बाद वह उससे जल्द शादी करेगा। पीड़िता ने उसकी बातों में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला उसके इरादों से बेखबर थी। जब उसने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। जिसके बाद उसके सामने सारा सच आया। पीड़ित उसकी पत्नी और बच्चे के साथ खुशी से रह रहा था। उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठ बोले थे। सच का पता लगने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर सुशील गुप्ता के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच एसआई सुनीता भलराय कर रही हैं। इस मामले के आरोपी की गिरफ्तारी की स्थिति साफ नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जब्त वाहनों की नीलामी में तीन दर्जन ने लगाई बोली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!