भाजपा के खाते में 2 राज्यसभा सीट, कांग्रेस से दिग्विजय सिंह

Share

Rajyasabha Chunav MP : ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी जीते चुनाव

Rajyasabha Chunav MP
दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल। देशभर की 19 सीटों के साथ मध्यप्रदेश की 3 राज्यसभा (Rajyasabha Chunav MP) सीटों का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। शाम को चुनाव के परिणाम भी सामने आ गए। भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश में दो राज्यसभा सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को एक सीट से ही संतुष्ट होना पड़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा सांसद बने है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर राज्यसभा पहुंच गए है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी वोट डालने पहुंचे थे। पीपीई किट पहनकर उन्होंने वोट डाला।

दिग्विजय को मिले सबसे ज्यादा वोट

राज्यसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को सबसे ज्यादा 57 वोट मिले है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56 और सुमेर सिंह को 55 वोट मिले है। कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को 36 वोट मिले है। 2 वोट निरस्त होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक भाजपा और 1 कांग्रेस विधायक का वोट निरस्त हुआ है। वहीं भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव के क्रास वोटिंग करने की भी सूचना है। जाटव ने मीडिया को बताया कि गलती से क्रॉस वोटिंग हो गई। बता दें कि राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 52 वोट की जरूरत थी।

यह भी पढ़ेंः खाली हाथ ही थे हमारे सैनिक ! राहुल गांधी ने वीडियो किया जारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Chant MODI- MODI: दिग्विजय की रैली में लगे मोदी के नारे, एफआईआर दर्ज
Don`t copy text!