Rape : राजस्थान की युवती से मध्यप्रदेश में हुआ दुष्कर्म, मौत

Share
सांकेतिक फोटो

गुना।  राजस्थान की एक आदिवासी युवती काम की तलाश में मध्यप्रदेश आई थी। जहां वो दुष्कर्म का शिकार हो गई। दो दरिंदों ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर भाग गए। युवती किसी तरह वापस राजस्थान पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजस्थान के बरन जिले में रहने वाली कंजर समुदाय की युवती समेत 4 महिलाएं मध्यप्रदेश पहुंची थी। गुना में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चारों वापस राजस्थान जाने की तैयारी में थी। लेकिन दो युवकों ने दो युवतियों का अपहरण कर लिया।

युवक उन्हें जंगल में ले गए, जहां उन्हें हवस का शिकार बनाया गया। जिसके बाद आरोपियों ने शुक्रवार रात दोनों पीड़िताओं को रुड़ियाई रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। पीड़िताएं किसी तरह अपने गृह क्षेत्र बरन पहुंची। एक युवती की तबियत बिगड़ती ही जा रहीं थी। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान युवती की बहन उसके साथ थी। उसने बताया कि पंकज कलाल नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नगर निगम डेली वेज कर्मचारी से मारपीट
Don`t copy text!