MP Genitals Cut Case: बंदी ने लिंग काटकर “भगवान” को चढ़ाया

Share

पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में गिरफ्तार बंदी ने चम्मच को चाकू बनाकर काट लिया अपना गुप्तांग

MP Genitals Cut Case
अस्पताल में भर्ती विष्णु सिंह राजावत से पूछताछ करते जेल और पुलिस विभाग के अफसर

ग्वालियर। (Gwalior Crime News In Hindi) हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने अपना गुप्तांग (Gwalior Prisoner Genitals Cut Case) काट लिया। उसने यह गुप्तांग जेल के भीतर शिव मंदिर में काटा था। घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Crime News) के ग्वालियर (Gwalior Crime News) जिले में स्थित जेल के भीतर मंगलवार सुबह की है। जिस बंदी ने अपना गुप्तांग (Gwalior Jail Private Part Cut Case) काटा है उसने दो साल पहले दो पुलिसकर्मियों की थाने में घुसकर बेरहमी से हत्या (Bhind Cop Murder Case) कर दी थी। दोनों हत्याकांड (Bhind Brutal Murder Case) के मामले में हुई सुनवाई के बाद उसको जिला अदालत ने सजा सुनाई थी। बंदी ने गुप्तांग काटने (Gwalior Prisoner Center Private Part Case) की बात को कबूलते हुए कहा है कि उसके सपने में भगवान शिव आए थे। उनके कहने पर ही मैंने यह किया है। बंदी ने ऐसा करने के लिए जेल से मिली चम्मच को घिस—घिसकर उसको चाकू बनाता रहा था। उसको नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर, यह घटना की जानकारी भोपाल स्थित जेल मुख्यालय (MP Prisoner Headquater ) को भी मिली है। जिसके बाद जेल अधीक्षक से सारे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब कर ली गई है।

जेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति ने गुप्तांग काटा है वह मूलत: भिंड (Bhind News) का रहने वाला है। उसका नाम विष्णु सिंह राजावत (Vishnu Singh Rajavat) है। विष्णु सिंह ने एक पुलिसकर्मी की हत्या (Bhind Cop Murder Case) कर दी थी। उसको आजीवन कारावास के अलावा अन्य धारा में 10—10 साल और तीन साल कुल 63 साल की सजा अदालत ने सुनाई है। घटना मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे की है। विष्णु सिंह राजावत (Prisoner Genitals Cut Case) की चीख सुनकर जेल का स्टाफ जागा था। जब उसके पास पहुंचे तो देखा तो स्टाफ हैरान रह गया। विष्णु सिंह राजावत (Gwalior Prisoner Genitals Cut Case) ने अपना लिंग काट लिया था और वह भगवान शिव मंदिर के पास बैठा था। उसके शरीर से निकल रहे खून को देखकर जेल में भगदड़ सी मच गई। पूरा माजरा किसी को समझ में नहीं आया। इस मामले में जेल अधीक्षक मनोज साहू (Jail SP Manoj Sahu) को भी खबर लगी। उन्होंने जेलर प्रभात कुमार (Prabhat Kumar) और महेश टिकरिया (Mahesh Tikriya) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों जेल अफसरों ने जख्मी बंदी विष्णु राजावत (Vishnu Singh Rajavat Case) के बयान भी दर्ज किए। खबर मिलने के बाद जेल में हड़कंप भी मच गया था। घटना की जानकारी जेल प्रबंधन ने बहोड़ुपुर थाना को भी दी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच भी शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   MP Sport News: पटेल ने प्रदेश को दिलाया कांस्य

बातचीत में यह बोला विष्णु

विष्णु को नाजुक हालत में जय आरोग्य अस्पताल (Jay Arogya Hospital) में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक है और वह बातचीत भी कर रहा है। उसने जेल के अधिकारियों (Gwalior Jail News) को भी पूरी घटना बताई। जिसके बाद जेल अफसरों ने अपना माथा पीट लिया। उसने कहा कि शिव के कहने पर हमने लिंग चढ़ाई है। यह कैसे हुआ के सवाल पर उसका कहना था कि सपना—वपना आया रात में उसके बाद चढ़ा दिया। सपना कितने बजे आया पूछा गया तो उसने कहा कि यार कितने बजे आया यह तो नहीं पता। फिर उसने कहा कि मैंने सुबह 6 बजे अपना लिंग चढ़ाया था। जेल के अफसरों का कहना है कि विष्णु सिंह राजावत (Vishnu Singh Rajavat Private Part Cut Case) की बातचीत से साफ है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। उसको मनोचिकित्सक की आवश्यकता है।

अपील

देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। हम भी समाज हित में स्पॉट रिपोर्टिंग करने से बच रहे हैं। इसलिए समाज और लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 16 दिन तक जीवन और मौत से जूझ रहे व्यक्ति ने दम तोड़ा
Don`t copy text!