Bhopal News: गर्भवती महिला से मारपीट

Share

Bhopal News: पति से अलग होने के लिए करते थे आरोपी मजबूर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हनुमानगंज इलाके से मिल रही हैं। यहां एक गर्भवती महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर दी है। महिला को हमीदिया अस्पताल से सुल्तानिया जनाना अस्पताल रैफर किया गया है। पीड़िता को उसके पति को छोड़कर जाने के लिए आरोपी लंबे अरसे से मजबूर कर रहे हैं।

तीन आरोपियों के खिलाफ केस

हनुमानगगंज थाना पुलिस के अनुसार मारपीट की यह घटना 19 जून की रात लगभग 8 बजे की है। पीड़िता बुशरा बानो पति अब्दुल कलीम उम्र 25 साल है। वह फूटा मकबरा के नजदीक एकता नगर में रहती है। पुलिस को उसके जख्मी होने की जानकारी सुल्तानिया अस्पताल से 20 जून की रात लगभग 9 बजे मिली थी। इस मामले में आरोपी ससुर अब्दुल मन्नान, जेठ अब्दुल सलीम और जेठानी शकीना (Shakina) है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी को 11 महीने हुए हैं। उसके गर्भ में छह महीने का बच्चा भी है। आरोपी ससुर अब्दुल मन्नान (Abdul Mannan) और जेठ सलीम (Salim) घर छोड़कर जाने के लिए बोलते थे। आरोपियों का कहना था कि वह पति अब्दुल कलीम को छोड़कर चली जाए। इसका विरोध करने पर आरोपी उसे पीट रहे थे।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गर्भवती महिला की हमीदिया अस्पताल में मौत
Don`t copy text!