Bhopal News: रंगदारी दिखाते हुए पैसे मांगे 

Share

Bhopal News: सज्जाद पेट्रोप पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट कर लहुलूहान किया, पुलिस थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रंगदारी दिखाकर पैसा मांग रहे एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके में हुई। जख्मी युवक सज्जाद पेट्रोल पंप में काम करता है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा जख्मी

जहांगीराबाद (Jahangirabad) पुलिस के अनुसार इस मामले का आरोपी चुन्नू यादव (Chunnu Yadav) पिता बबलू यादव है। उसकी गिरफ्तारी की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पीड़ित राहुल यादव (Rahul Yadav) पिता श्याम सिंह उम्र 23 साल है। वह राधाकृष्ण मंदिर के पीछे रहता है। राहुल यादव सज्जाद पेट्रोल पंप (Sajjad Petrol Pump) में नौकरी करता है। वहां से रात साढ़े आठ बजे छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। तभी स्टेंड के पास गली पर आरोपी चुन्नू यादव मिल गया। वह उससे पांच सौ रूपए उधार मांगने लगा। उसने रकम देने से इंकार किया तो वह कहने लगा कि उसके बैग में रकम रखकर उससे झूठ बोल रहा है। उसने विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने धारदार चीज से सिर पर वार किया। जिस कारण उसके सिर से खून निकलने लगा। पुलिस ने इस मामले में 458/23 धारा 294/323/327/506 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित मां को साथ में लेकर थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case : रिश्तेदार ने घर ले जाकर नाबालिग से किया बलात्कार
Don`t copy text!