Bhopal News: कर्जदारों के तकाजे से परिवार भी था परेशान

Share

Bhopal News: पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने लगाई फांसी

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नजीराबाद इलाके से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगा ली थी। उसने कई लोगों से कर्ज लिया थाा। इस कारण परिवार भी परेशान रहता था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

मौके पर पहुंची थी पुलिस

नजीराबाद थाना पुलिस को 12 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे फांसी लगाने की सूचना मिली थी। यहां मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। शव की पहचान हेमेंद्र सिंह नामदेव पिता दौलतराम नामदेव उम्र 35 साल के रुप में हुई। वह ग्राम नजीराबाद इलाके का रहने वाला था। परिवार का पुश्तैनी काम टेलरिंग का है। नजीराबाद पुलिस मर्ग 36/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हेमेंद्र सिंह नामदेव (Hemendra Singh Namdeo) का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका था। वह शादीशुदा था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। जिसको लेकर कई लोग घर में शिकायत करने आते थे। इसी बात से तंग आकर परिजनों ने उसको बाजू वाले कमरा रहने को दिया था। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। पुलिस को अभी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार की टक्कर लगने के बाद पलटी कार
Don`t copy text!