Bhopal News: तीन साल की बच्ची से बलात्कार

Share

Bhopal News: गायत्री को उसकी जागरुकता के लिए सैल्यूट, यदि वह नहीं होती तो हमारा शहर फिर शर्मसार हो जाता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर कई मासूम बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी का दंश झेल चुका है। एक बार फिर यह शाप को भोगना पड़ता। लेकिन, गायत्री भास्कर ने ऐसा होने से बचा लिया। घटना भोपाल शहर (Bhopal News) के अशोका गार्डन इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कान से कम सुनाई देता है। जिस तीन साल की बच्ची के साथ उसने दरिंदगी (Minor Rape News) की उसको सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अब वह डिस्चार्ज हो गई है।

घटनाक्रम को हल्का करने की कोशिश

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 09 फरवरी की दोपहर 2 बजे 90/22 धारा 363/376/377/5/6 (झांसा देकर अगवा करना, बलात्कार, अप्राकृतिक मैथुन और पॉक्सो अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि जिस हिसाब से हमें घटनाक्रम पता चला है वह धारा को कम दर्शा रहा है। पीड़िता तीन साल की बच्ची है। उसको आरोपी 60 वर्षीय राम अवतार विश्वकर्मा (Ram Avtar Vishwkarma) खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोपी सुभाष कॉलोनी में रहता है। उसके बच्चे मजदूरी करते हैं। आरोपी पीड़िता को चाउमीन के खाली काउंटर पर ले गया। यहां उसने तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की थी। यह सब होते हुए गायत्री भास्कर ने देख लिया। उसने शोर मचाकर जनता को एकत्र कर लिया। जिसके बाद आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने उसको अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर गायत्री भास्कर का सम्मान किया। उसके साथ तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया में भी साझा की थी। घटना की जानकारी विजया पाटील ने दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: कांग्रेस विधायक और पूर्व पार्षद पर एफआईआर

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!