Bhopal Crime : प्रॉपर्टी विवाद में भतीजों ने मिलकर चाचा को छुरी मारकर हत्या की

Share
Bhopal Crime
सांकेतिक फोटो

जहांगीराबाद इलाके की घटना, कातिल थाने के निगरानी बदमाश, घटना के बाद हुए फरार

भोपाल। प्रॉपर्टी के विवाद में तीन भतीजों ने मिलकर चाचा की बेरहमी से हत्या (Brutal Murder ) कर दी। कातिलों ने जांघ और पीठ पर चाकू के कई वार किए हैं। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार हुए बदमाश थाने के निगरानी गुंडों की सूची में शामिल है। घटना भोपाल के (Bhopal Crime) जहांगीराबाद इलाके की है।

जहांगीराबाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना पुलिस को अहीरपुरा निवासी राजेश रघुवंशी ने दी। वह खाना सप्लाई करने वाली उबर ईट कंपनी में नौकरी करता है। घटना रविवार दोपहर दो बजे की है। उसने पुलिस को बताया कि वह अहीरपुरा से निकल रहा था तो शोर सुनकर वह एक घर में पहुंचा। वहां तीन युवक एक वृद्ध को चाकू मार रहे थे। तीन में से एक युवक ने वृद्ध को पकड़ रखा था। मरने वाले व्यक्ति का नाम जार्ज जान है। आरोपी स्टेनली, पीटर और जेम्स है। हालांकि पुलिस ने देर रात सर्चिंग के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं की गई है। रेलवे से रिटायर थे जार्ज। उन्होंने कोर्ट में केस भी लगाया था। जिसका फैसला आने वाला था। जार्ज के बेटे सतना में रहते हैं। जिन्हें घटना के बारे में बता दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जार्ज के खिलाफ पत्नी की हत्या का केस अदालत में चल रहा है।

यह था विवाद
पुलिस ने बताया कि जार्ज जॉन पहले विधानसभा के सामने रहता था। उसका भतीजो स्टेनली, पीटर और जेम्स से संपत्ति को लेकर विवाद (Property Dispute) चल रहा था। यह संपत्ति वही है जहां उसकी हत्या की गई। कुछ दिन पहले ही जार्ज ने यहां लाकर अपना सामान रख लिया था। जहां वह रहता था वहां छत नहीं थी। वह पानी से बचाव के लिए घटना के वक्त पन्नी डाल रहा था। स्टेनली थाने का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी समेत हत्या के मामले दर्ज है। उसके खिलाफ जिलाबदर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी की वजह से कई बार जहांगीराबाद इलाके में तनाव की भी स्थिति बन चुकी है।

यह भी पढ़ें:   Bias Treatment: लिकर कारोबारी था तो 24 घंटे में माल और चोर पकड़ाया
Don`t copy text!