Bhopal News: इंस्टाग्राम की मदद से लड़की की मिली लोकेशन, लड़का चला रहा था 

Share

Bhopal News: शहर से लापता नर्सिग काॅलेज की छात्रा के बयानों के बाद बलात्कार का मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नर्सिग काॅलेज की एक छात्रा लापता हो गई थी। उसकी तलाश केे लिए पुलिस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा लिया। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई गई। वह चलती हुई मिली तो उसका पीछा करते हुए पुलिस चाय बगान पहुंच गई। यहां इंस्टाग्राम की आईडी एक लड़का चलाता मिला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके में हुई है। पुलिस ने लापता छात्रा को भी बरामद कर लिया है। उसके बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

ऐसे हुई थी पहचान

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 26 मई को गुमशुदगी 47/22 दर्ज की गई थी। लापता 19 वर्षीय छात्रा थी जो कि नर्सिग काॅलेज की छात्रा थी। इसी मामले की जांच के बाद पुलिस ने 6 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे 564/22 धारा 376-2-एन कई बार बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक मालवीय (Deepak Malviya) को हिरासत में लिया है। उसको बैंगलुरू में स्थित चाय बगान से दबोचा गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले गुजरात गया था। वहां से लड़की को लेकर वह कर्नाटक चला गया। पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी उसके हाॅस्टल के पास रहता है। हाॅस्टल से काॅलेज में आते-जाते उससे पहचान हुई थी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  नाबालिग ने मनचले को सिखाया सबक
Don`t copy text!