Bhopal News: अस्पताल मालिक पर नर्स ने लगाया बलात्कार का आरोप

Share

Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर दो साल तक बनाए नर्स से शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसा से जुड़ी है। इस मामले में आरोपी पेशे से डॉक्टर है। वह जब प्रायवेट अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर था तब नर्स से दोस्ती हुई। यह दोस्ती गहरे रिश्तों में बदल गई। आरोप है कि डॉक्टर ने नर्स को पत्नी बनाने का झांसा देकर दो सालों तक संबंध बनाता रहा। इस बीच उसने अपना खुद का अस्पताल डाल लिया। जिसके बाद उसकी नर्स के प्रति नजरिया बदल गया। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

बालाघाट में रहता है आरोपी

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 05 जून की शाम लगभग पांच बजे बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है।​ शिकायत शाहपुरा निवासी 28 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है जो​ कि स्टाफ नर्स का काम करती है। उसने बताया कि आरोपी डॉक्टर चंद्रकुमार चौहान (Dr Chandrakumar Chouhan) है। उसने बीएचएमएस की​ डिग्री ली है। वह मूलत: बालाघाट का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी सोनागिरी में किराए के मकान में रह रहा है। दोनों की पहचान शेखर अस्पताल में हुई थी। वहां डॉक्टर चंद्रकुमार चौहान ड्यूटी डॉक्टर की नौकरी करता था। आरोपी ने कहा था कि वह उसके साथ शादी करेगा। यह बोलकर उसने जून, 2019 में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

यह भी पढ़ें: केरल की युवती के साथ भोपाल के इस अस्पताल के ओटी टेक्निीशियन ने किया था यहां पर बलात्कार

आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bhopal News
डॉक्टर से संबंधित सांकेतिक चित्र

आरोपी डॉक्टर चंद्रकुमार चौहान ने अपना अस्पताल खोल लिया है। यह अस्पताल अवधपुरी स्थित सुरभि एवेन्यू के पास है। यहां अस्पताल आर्शीवाद मल्टीस्पेशलिटी (Ashirwad Multispeciality Hospital) के नाम से खोला है। पीड़िता ने द क्राइम इंफो से बातचीत में बताया कि पिता का अधिक शराब पीने की वजह से 2017 में निधन हो चुका है। पीड़िता के पिता गैस एजेंसी में ड्रायवर थे। परिवार को चलाने की जिम्मेदारी पीड़िता के पास ही थी। इसलिए आरोपी डॉक्टर ने उसको कमजोर समझकर उसकी मजबूरी का नाजायज फायदा उठा लिया। अपने रिश्तों की बात उसने मां को भी बताई थी। पीड़िता तीन महीनों से शादी के लिए बोल रही थी। आरोपी शादी करने की बात को टाल रहा था।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : मां-बेटे की जलकर मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

अस्पताल के बाद घर में मचा हंगामा

पीड़िता से कई दिनों तक आरोपी ने बातचीत नहीं की। इसलिए वह अवधपुरी में पहले अस्पताल पहुंची। उसके साथ मां भी थी। फिर वहां से सोनागिरी स्थित घर पहुंची। यहां शादी करने की बात बोली तो वह मुकर गया। उसका कहना था कि पीड़िता दूसरी समाज की है। इसलिए मैं शादी नहीं करुंगा। फिर वह सीधे पिपलानी थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!