Bhopal Fraud News : एनआरआई कॉलेज का इंजीनियर छात्र गिरफ्तार

Share

Bhopal Fraud News: तीन जाली कंपनी के जरिए 108 लोगो को अधिक ब्याज का झाँसा देकर 48 लाख रूपये की थी धोखाधड़ी

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एनआरआई कॉलेज के एक इंजीनियर छात्र को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal Fraud News) के क्राइम ब्रांच में 15 से अधिक पीड़ितों ने आवेदन दिया था। छात्र करीब 100 से अधिक लोगों को झांसा देकर 48 लाख रुपए ऐंठ चुका था। ऐसा करने के लिए उसने तीन फर्जी कंपनियां खोली थी।

यहां लगा रहे थे पैसा

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस संबंध में विवेक अलोने पिता जयपाल अलोने उम्र 25 साल ने शिकायत की थी। वह बजरिया थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तम नगर में रहता था। विवेक अलोने (Vivek Alone)  बयानों के आधार पर आरोपी उत्तम मंडल के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसने MARVIHS BUSINESS SOLUTIONS PVT LTD नाम से कंपनी बनाई थी। जिसका डायरेक्टर एवं सुशान मोगरे (Sushan Mogre) जरिए धोखाधडी कर अमानत मे खयानत करने पर 69/22 धारा 420/406/4/5 (जालसाजी, गबन और एमपी चिटफंड अधिनियम 1982 का मामला) दर्ज किया था। जांच डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित कुमार (DCP Amit Kumar) की निगरानी में की जा रही थी। इस मामले के आरोपी को मालवीय नगर इंदौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी उत्तम मंडल (Uttam Mandal) का कहना था कि PIP ACCOUNT के तहत हम पब्लिक से पैसा लेकर उसे अपने व्यवसाय मे उपयोग करेंगे।

कंपनी में ताला लगाकर चंपत

आरोपी का कहना था कि पब्लिक को बिना किसी नुकसान के कम से कम 3.33% हर महीने का ब्याज दिया जाएगा। कंपनी में कार्य करने के एक साल बाद आरोपी ने अपनी जमा पूंजी कंपनी में जमा कर दी थी। उसने बताया कि विवेक अलोने ने ढ़ाई लाख तो देवना अलोन ने भी इतनी ही रकम दोनों नाम के खातों में तीन चार बार में जमा कर दी थी। जिसका हर महीने 12% का ब्याज जमा राशि पर देने का वादा था। लेकिन 2 महीने ब्याज देने के बाद कंपनी ने कोई ब्याज नहीं दिया। कंपनी के डायरेक्टर आरोपी उत्तम मंडल ने हमें यह बोलकर रूकने को कहा कि लाकडाउन के कारण कंपनी के पास अभी पर्याप्त पैसा नही है। आरोपी से बार—बार निवेदन करने पर तीन साल के लिये एकाउंट होल्ड करने धमकी दी जाती थी। भोपाल में एमपी नगर स्थित मोदी हाईट बिल्डिंग के कार्यालय में ताला लग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उत्तम मंडल पिता मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलत: बैतूल के सारणी का रहने वाला है। वह एनआरआई कॉलेज से बीई कर रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   भोपाल पुलिस के 'चेतक' संजीव कुमार सिंह का अवसान
Don`t copy text!