Bhopal News: नव विवाहिता ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार, पुलिस बोली जांच का विषय

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसको परिजन फंदे से उतारकर एम्स अस्पताल ले गए थे। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस बात के अभी पुख्ता सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है।

एसीपी करेंगे मामले की जांच

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे एम्स अस्पताल से डॉक्टर आयुषी (Dr Ayushi) ने एक महिला को मृत हालत में लेकर आने की सूचना दी थी। शव की कुंदन नगर निवासी विनीता राय पति रामेश्वर राय उम्र 26 साल के रूप में हुई है। वह मूलत: बंगरसिया की रहने वाली थी। विनीता राय (Vineeta Rai) की शादी सितंबर, 2016 में रामेश्वर राय के साथ हुई थी। रामेश्वर राय (Rameshwar Rai) आशिमा मॉल के नजदीक सौरभ कंपनी का मिल्क पार्लर चलाता है। उसने ही पत्नी को फांसी पर लटके हुए देखा था। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 22/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एसआई प्रेम शंकर द्विवेदी (SI Prem Shankar Diwedi) के पास हैं। वे घटनाक्रम को लेकर जांच की आड़ में सवालों से बचते नजर आए। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए केस डायरी मिसरोद एसीपी कार्यालय को भेजी जाएगी। आत्महत्या के विचार आना मनोरोगी होने के सबसे बड़े लक्षण है। भारत सरकार की तरफ से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए निशुल्क उपचार सेवा शुरु की गई है। यदि लक्षण हैं तो टोल फ्री नंबर 18005990019 पर संपर्क करें। यहां तेरह भाषाओं पर आपको ​मदद मिल सकती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

……….
यह भी पढ़ें:   Bhopal Death Case: विंध्याचल भवन के बाबू की मौत
Don`t copy text!