Bhopal News: अरेरा कॉलोनी में छात्रा से लूट

Share

Bhopal News: मां के साथ घुमते वक्त हुई घटना, काले रंग की सायकिल पर सवार था लुटेरा

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में बीती शाम एक लूट की वारदात हुई है। यह लूट कॉलेज की एक छात्रा के साथ हुई है। घटना हबीबगंज स्थित अरेरा कॉलोनी इलाके की है। आरोपी काले रंग की सायकिल से आया था। पीड़िता उसकी मां के साथ घूम रही थी। बदमाश ने पीछे से पीड़िता के हाथ में पकड़ा मोबाइल झपटा और भाग गया। हबीबगंज थाना पुलिस सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है। उसका दावा है वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

चेहरे पर बांध रखा स्कार्फ

हबीबगंज थाना पुलिस ने रविवार रात लगभग दस बजे 887/21 धारा 392 (लूट) की एफआईआर दर्ज की है। इस मामले का आरोपी अभी अज्ञात है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। शिकायत अरेरा कॉलोनी निवासी राधिका साहू पिता नंद किशोर साहू उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। वह कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। पिता नंद किशोर (Nand Kishore Sahu) की 11 नंबर बस स्टॉप पर आटा चक्की है। राधिका साहू (Radhika Sahu) मां के साथ रविवार शाम लगभग सवा पांच बजे टहल रही थी। वह फोन पर बात कर रही थी। तभी पीछे से सायकिल पर सवार एक लड़का आया। उसने पीड़िता के हाथ से फोन छीनकर कैम्पियन स्कूल की तरह भाग गया। बदमाश काले रंग की सायकिल से आया था। लगभग उसकी उम्र 18—19 साल होगी वह नीले रंग की जैकिट पहनी थी। उसने मुंह को काले रंग के स्कार्फ से बांध रखा था। पीड़िता उसकी मां के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर ने युवती से किया बलात्कार

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!