Bhopal Crime: छह साल की बेटी और पत्नी को छोड़ भागा पति

Share

पत्नी का आरोप दूसरी महिला से है पति के अवैध संबंध, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए किया था पहले इनकार

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छह साल की बेटी और पत्नी को छोड़कर ( Bhopal Crime News) पति भाग गया। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाक के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। महिला का आरोप (Bhopal Samachar) है कि पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैै। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। वह इस मामले में पुलिस के पास गुमशुदगी (Bhopal Missing Case) दर्ज कराने भी गई थी। लेकिन, वह दर्ज करने के लिए पुलिस से उसको काफी मशक्कत करना पड़ी थी।

टीटी नगर पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com  को बताया कि दुर्गेश कठाने की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पंचशील नगर में रहती है। उसकी शादी को छह साल हो चुके है। दोनों की एक छह साल की बेटी है। बेटी नर्सरी में पढ़ती है। दुर्गेश एमपी नगर में स्थित एक प्रायवेट कंपनी में जॉब करता हैं। शादी के कुछ समय बाद ससुराल मेंं आने पर उसको एक अन्य महिला से उसके अवैध संबंधों का पता चला था। इसका उसने विरोध किया तो महिला के पति ने उसे मारना—पीटना शुरू कर दिया था। यहां तक की वह उसके साथ रहने तक को राजी नहीं था। जब महिला ने इसकी जानकारी ससुराल वालों से की तो महिला को झूठा बताकर परिवार से अलग कर दिया। यहां तक की बेटे का पक्ष लेते हुए उसे ही सही कहा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो महिला के खिलाफ ससुराल वालों ने परिवार में जहर घोलना शुरू कर दिया। यहां तक की रिश्तेदार तक उससे बात नहीं करते। इस सब के बाद महिला के पति दुर्गेश घर छोड़कर दिसंबर में भी जा चुका है। इस संबंध में महिला ने टीटी नगर थाने में दुर्गेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर कुछ समय बाद ही वह घर लौट आया था। घर आते ही उसने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह ना तो घर खर्च के लिए पैसे देता था ना ही घर में कोई सामान लाता था। इस संबंध में सास का यह बोलना है कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता तो वह जबरदस्ती क्यों रह रही है। उसे छोड़कर चली क्यों नहीं जाती।
घटना के बाद 16 जनवरी को सुबह 11:30 बजे बेटी को स्कूल से लाया था। उस समय महिला बीमारी के कारण अस्पताल गई हुई थी। वही बेटी को लाने के बाद घर में रखा सोना—चांदी नगदी समेत कपड़े बांधकर बेटी से बोलकर गया की मम्मी से बोल देना की वह अब वापस नहीं आएगा। वह भी उसकी मम्मी के साथ जहां जाना है वहां चली जाए। यह बोलकर दुर्गेश घर से चला गया। यह पता चलने पर महिला परेशान होकर टीटी नगर थाने पहुंची थी। वह महिला को थाने से उलटे पॉव वापस कर दिया गया। यहां तक की महिला का बार—बार अनुरोध करने के बाद भी यह बोला गया कि वह जब भी होगा वापस आ जाएगा वह आराम से घर जाए। कई दिन वापस नहीं आने के बाद उम्मीद हारी महिला एक बार फिर टीटी नगर थाने पहुंची थीं। पुलिस ने 20 दिनों बाद महिला कि शिकायत पर दुर्गेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी लगाने वाली छात्रा ने दम तोड़ा

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!