Bhopal News: नाबालिग से रिश्तेदार कर रहा था गंदी हरकत

Share

Bhopal News: परिजनों के जाने के बाद आता था पीड़ित नाबालिग के घर

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में एक नाबालिग से रिश्तेदार गंदी हरकत (Bhopal Molestation Case) कर रहा था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) की है। आरोपी परिजनों के जाने के बाद घर में आता—जाता था। जहां वह उसे डरा धमकाकर उसके साथ गंदी हरकतें करता था। हिम्मत करके पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

10वीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने शाम लगभग साढ़े छह बजे 47/22 धारा 354/506/7/8 (छेड़छाड़, धमकाना और पोक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत 15 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह कक्षा 10वीं की पढ़ाई करती है। पुलिस ने आरोपी उसके चाचा को बनाया है। जिसे गिरफ्तार करके न्यायालय पेश करने की पुलिस तैयारी कर रही है। पीड़िता ने बताया परिजन ​रोज काम पर चले जाते है। परिजनों के जाने के बाद आरोपी चाचा घर आता है। वह उसके साथ छेड़खानी (Minor Girl Bulling Case) करता है। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता है। यहां तक की आरोपी उसके जान से मारने की भी धमकी दे चुका है। आरोपी की इस गंदी हरकत से पीड़िता डरी सहमी रहने लगी थी। परिजनों के पूछने पर उसने उसके साथ हुई घटना की जानकारी बताई थी। जिसके बाद मामले की शिकायत (Relative Molest Minor Girl) थाने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: गवाही देने पर मिली बलात्कार में फंसाने की धमकी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!