Bhopal News: छात्रा के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: वारदात जिस व्यक्ति ने की उसको पीड़िता की मां ने एक महीने पहले ही बनाया था गुरु भाई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छात्रा के साथ उसके घर पर छेड़छाड़ की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति ने गंदी हरकत की उसको पीड़िता की मां ने एक महीना पहले ही अपना गुरु भाई बनाया था। इस कारण उसे घर आने—जाने मिलता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे उजागर हुआ राज

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार घटना 17 अप्रैल की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 16 वर्षीय छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है। वह अशोका गार्डन स्थित रूप नगर में रहती है। पीड़िता दसवी कक्षा में पढती है। उसकी मां का गुरु भाई है। जिससे उसकी पहचान एक महीने पहले हुई थी। घटना वाले दिन पीडिता घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ने आकर दरवाजा खुलवाया। उसने देखा कि पीड़िता घर पर अकेली है तो बुरी नीयत से पकड़कर सीने पर हाथ रखने लगा। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया। मां के वापस आने पर उसने पूरी घटना बताई। इस मामले की जांच एसआई विजय भावरे (SI Vijay Bawre) कर रहे हे। पुलिस ने 180/24 धारा 354/506/7/8/ (छेड़छाड़, धमकाना और पोक्सो एक्ट में मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला थाना जहां एफआईआर से पहले काउसलिंग जरुरी
Don`t copy text!