Bhopal Rape Case : रिश्तेदार ने घर ले जाकर नाबालिग से किया बलात्कार

Share

घर जाकर अपने इलाके के थाने में दर्ज कराई थी एफआईआर, अब केस डायरी मिलने पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bhopal Minor Rape Case
सां​केतिक​ चित्र

भोपाल। नाबालिग से ज्यादती (Bhopal Minor Girl Rape Case) करने का मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। नाबालिग अपने रिश्तेदार की शादी में परिवार के साथ आई थी। उसको दूर का रिश्तेदार अपनी बाइक पर बैठाकर घर ले गया था। जहां उसके साथ ज्यादती (Bhopal Minor Girl Balatkar Case) की गई। नाबालिग ने घर जाकर यह घटनाक्रम परिवार को बताया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में बना है घर

सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 21 साल है। वह पीड़िता का रिश्तेदार है। उसके खिलाफ धारा 363/366/376/5/6 (नाबालिग को झांसा देकर अगवा करने, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट) के तहत प्रकरण (Bhopal Minor Girl Kidnapping Case) दर्ज किया गया है। आरोपी का खेत में ही घर बना है। नाबालिग को वह झांसा देकर बाइक से अपने घर ले गया था। घर पर उस वक्त कोई नहीं था। अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे ज्यादती की थी।

घर पर शिकायत

नाबालिग के साथ हुई यह घटना 14 जून की है। वह रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने सुखी सेवनिया गई थी। वह मूलत: गुनगा की रहने वाली है। घटना के बाद वह घर पहुंची और परिवार को अपनी पीड़ा बताई। जिसके बाद परिजन गुनगा थाने पहुंचे। गुनगा पुलिस ने जीरो पर मुकदमा दर्ज करके केस डायरी सुखी सेवनिया थाने भेज दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: दुख में पत्नियों का पति ने छोड़ा साथ
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!