Bhopal News: सहेली के पति ने लूटी महिला की अस्मत

Share

Bhopal News: शहर घुमने के बहाने होटल हृदया में ले जाकर किया बलात्कार

 

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। शादीशुदा एक महिला से बलात्कार का मामला (Rape News) सामने आया है। यह घटना उसके साथ सहेली के पति ने अंजाम दी है। पीड़िता को वह शहर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को झांसा देकर आरोपी हृदया होटल (Hirdaya Hotel) ले गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह बोलकर फोन तोड़ा

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 22 फरवरी की शाम लगभग साढ़े पांच बजे 121/22 धारा 376/427 (बलात्कार और तोड़फोड़) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी लखन कुशवाह है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसको न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। लखन कुश्वाह (Lakhan Kushwaha) माली का काम करता है। शिकायत दमोह निवासी 25 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह 10वीं तक पढ़ाई की है। अशोका गार्डन इलाके में उसकी सहेली रहती है। जिससे मिलने वह उसके एक साल के बच्चे के साथ भोपाल आई थी। अरोपी उसे भोपाल घुमाने के बहाने 80 फीट रोड़ स्थित होटल हृदया में ले गया। जहां उसके जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। जब इस बात की शिकायत करने के लिए पीड़िता ने बोला तो आरोपी ने उसका फोन तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेस्टोरेंट मालिक को सबक सिखाने पहुंचे लड़के

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!