Bhopal Crime News: पहले कारोबार में खाया धोखा, धोखे से बुलाकर पीटा

Share

Bhopal Crime News: अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पुलिस की साधारण धारा

Bhopal Crime News
                            सांकेतिक चित्र

भोपाल। एक व्यक्ति को उसके मित्र ने बुरी तरह से पीट (Bhopal Crime News) दिया। वह अस्पताल में गंभीर रुप से जख्मी है। पुलिस ने इस मामले में सामान्य धारा लगाई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। दोनों पहले एक साथ व्यापार करते थे। दोनों के बीच हुए लेन—देन को लेकर पीड़ित नाराज चल (Bhopal Beating Case) रहा था। उसने पीड़ित से बात—चीत करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज आरोपी ने धोखे से उसे मिलने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर मारपीट (Bhopal Attack Case) कर दी। मारपीट में पीड़ित बुरी तरह जख्मी हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

ऑटो चलाता है पीड़ित

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया मोहम्मद साद (Mohd Saad) पिता रईस उम्र 20 साल निवासी जेपी नगर में रहता है। साद ने बताया वह बैट्री बाला ऑटो चलाता है। पहले वह शानू विला के साथ काम करने जाता था। साथ में काम के जो भी पैसे मिलते थे उसके लेनदेन से शानू विला नाराज हो गया था। शानू ने अचानक उससे बात करना बंद कर दिया था। रविवार शाम चार बजे शानू ने उसे फोन करके मिलने बुलाया था।

मोबाइल टूटने से नाराज था

साद और शानू से मिलने देवकी नगर कलारी के पास पहुंचा था। वहां शानू विला (Shanu Vila) और उसका दोस्त सलमान काला (Salman Kala) थे। शानू कलारी ने शराब खरीदी और तीनों साथ में बात करते हुए रेल्वे लाईन क्रास करके फाटक के पास पूर्वी निशातपुरा क्षेत्र में पहुचे। वहां बैठकर तीनों पार्टी कर रहे थे। तभी शानू बोला और बडे दादा बनते हो बात करना क्यों बंद कर दिया। साद ने कोई जबाव नहीं दिया। शानू गुस्से में उठा और उसे चांटा मारने को हुआ। साद ने हाथ पकड़ लिया। इतने में शानू का फोन हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें:   SBI Loan Scam: भारतीय स्टेट बैंक में 69 लाख रूपए का लोन घोटाला 

अस्पताल में भर्ती

साद ने बताया शानू विला का मोबाइल गिरकर टूट गया था। इसी बात पर सलमान और शानू उसे गंदी—गंदी गलियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों उसके साथ झूमाझटकी करने लगे। दोनों साद के साथ बेल्ट से मारपीट करने लगे। झूमाझटकी में साद का मोबाइल भी गिर गया था। लोगों की मदद से साद घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी के) खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!