Bhopal BJP News: प्रदेश अध्यक्ष भोपाल जिले के पदाधिकारियों से मिले

Share

Bhopal BJP News: कार्यकर्ताओं ने जनता तक सरकारी की नीतियों को पहुंचाने का दिलाया भरोसा

Bhopal BJP News
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा के बंगले में पदाधिकारियों मुलाकात का एमपी भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी चित्र।

भोपाल। एमपी बीजेपी स्टेट प्रेसीडेंट विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मंगलवार को मुलाकात की। यह मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर हुई थी। इस दौरान भोपाल (Bhopal BJP News) जिले के अध्यक्ष सुमित पचौरी भी थे। उन्होंने अपनी टीम से परिचय कराया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भी भेंट किया।

यह बोले प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘पार्टी ने आप सभी को संगठन विस्तार और संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आपको पद नहीं दायित्व दिया गया है। आप सभी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें।’सुमित पचौरी ने प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम की तरफ से विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन जो भी कार्यक्रम और कार्य जिला इकाई को सौंपेंगा उसे सफल करने और सरकार की योजनाओं को हर बूथ तक ले जाने में सभी पदाधिकारी सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर जिले के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, राम बंसल, तुलसी सोनी, सूर्यकांत गुप्ता, मनोज राठौर, इन्द्रजीत राजपूत, जितेन्द्र शुक्ला, शंकर मकोरिया, गिरीश शर्मा एवं राहुल राजपूत, जिला महामंत्री में रविन्द्र यति, जगदीश यादव, किशन सूर्यवंशी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, जिला मंत्री भीकम सिंह, अनिल पचौरी, अश्विन राय, राजकुमार विश्वकर्मा, कृति गुप्ता, भाषित दीक्षित, प्रवीण प्रेमचंदानी, विमलेश ठाकुर, शैलेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र द्विवेदी, कार्यालय मंत्री रवि शर्मा, सह कार्यालय मंत्री विभा गरूड़, सह मीडिया प्रभारी सुषमा बबीसा, कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: स्व सहायता समूह की ग्राहक की बेटी के साथ छेड़छाड़
Don`t copy text!