MP Political News: बाबासाहेब के विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा: प्रदेश अध्यक्ष

Share

MP Political News: राजधानी में जगह—जगह भारत रत्न संविधान निर्माता अंबेडकर को याद किया गया

MP Political News
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद वीडी शर्मा। फोटो भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां बसपा, भाजपा, कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने इसे धूमधाम से मनाया। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यालय भवन के अलावा शहर के कई चौराहों पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा में जाकर नारेबाजी के साथ माल्यार्पण किया। वहीं भाजपा प्रदेश (MP Political News) अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बोर्ड आफिस चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

बूथ स्तर पर मनी जयंती

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (BJP President VD Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचार पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। उन्होंने इस मौके पर भी राजनीतिक बयान जारी करने में देरी नहीं की। कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि आजादी के बाद सरकार इतने वर्षों तक रही। लेकिन, कभी भी बाबा साहब के विचारों पर ध्यान नहीं दिया। जब से देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए। बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भी भाजपा की सरकारों ने काम किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मां से नाराज होकर नाबालिग ने पार्क में लगाई फांसी
Don`t copy text!