Bhopal Kidnapping News: बोरे में डेढ़ साल के बच्चे को भरकर ले जाते लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा

Share

Bhopal Kidnapping News: पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डेढ़ साल के बच्चे को एक व्यक्ति बोरे में भरकर ले जा रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। उसे बस्ती के लोगों ने रोककर पूछा तो वह बोला कि मजाक कर रहा है। लेकिन, बोरा खुला तो उसके भीतर डेढ़ साल का बालक था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

कैमरे में कैद है पूरी घटना

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी की मनोदशा ठीक नहीं है। इसलिए उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह बालकों के प्रति व्यभिचारी व्यवहार रखता था। यह पूरा मामला कैमरे में भी कैद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्रकरण में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई जा रही है। बागसेवनिया पुलिस ने प्रकरण 510/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Kidnapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टैंकर की टक्कर से हुई थी मौत, अब एफआईआर दर्ज 
Don`t copy text!