Bhopal News: चौदह साल की नाबालिग से होटल के सर्वेंट क्वार्टर में रेप

Share

Bhopal News: प्रेग्नेंट होने पर दी थी गर्भ निरोधक दवा के साइड इफेक्ट होने पर थाने पहुंचा मामला, नहाते वक्त बना ली थी वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चौदह साल की एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया इलाके की है। ऐसा करने से पहले आरोपी ने उसका नहाते वक्त वीडियो (Video) बना लिया था। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने होटल के सर्वेंट क्वार्टर में ले जाकर बलात्कार किया था।

पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो मां को वारदात का पता चला

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ घटना पिछले एक साल से चल रही थी। आरोपी देवेंद्र अहिरवार (Devendra Ahirwar) उसे पहले घुमाने के बहाने यहां-वहां ले जाता था। इसके बाद वह शामियाना होटल (Shamiyana Hotel) में स्थित सर्वेंट क्वार्टर में ले जाने लगा। यहां उसका दोस्त रहता है। इसी कमरे में आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो उसने गर्भ निरोधक दवा दी थी। इसका सेवन उसने पूरा नहीं किया। जिस कारण उसे अत्याधिक रक्त स्त्राव होने लगा। जिसके बाद यह मामला उसकी मां को पता चला। बिलखिरिया थाना पुलिस ने 08 जुलाई को आरोपी के खिलाफ ज्यादती, वीडियो बनाने, गर्भ निरोधक दवा का सेवन कराने, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 206/26 दर्ज कर लिया। आरोपी को 09 जुलाई की दोपहर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: भाजपा नेता के घर किराए से रहने वाली महिला थाने पहुंची

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!