Bhopal GRP News: भोपाल—बिलासपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते वक्त हुई वारदात

भोपाल। रेलवे स्टेशन और ट्रेन के भीतर होने वाली वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। हालांकि पुलिस की तरफ से इंटेलीजेंस बढ़ाने के लिए स्टेशनों के आसपास अभियान छेड़ा हुआ है। ताजा घटना भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal GRP News) पर फिर हुई। यहां जनरल कोच में सवार होते वक्त एक महिला का मंगलसूत्र चोरी चला गया। इसके अलावा ट्रेन के भीतर से एक व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। दोनों घटनाओं को लेकर भोपाल जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पांच नंबर प्लेटफार्म से सवार हुईं थीं
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार सुधा दुबे पति सुधीर दुबे उम्र 65 साल सागर (Sagar) जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित विष्णु चौराहा में रहती हैं। वे 21 जून को भोपाल—बिलासपुर एक्सप्रेस (Bhopal-Bilaspur Express) की जनरल कोच में सवार हो रही थी। तभी सुधा दुबे (Sudha Dubey) के गले में 35 साल पुराना पहना हुआ मंगलसूत्र (Mangalsutra) चोरी हो गया। ट्रेन में वह पांच नंबर प्लेटफार्म से सवार हुईं थीं। चोरी गया मंगलसूत्र करीब एक तोला वजनी है जिसकी कीमत पुलिस ने पांच हजार रुपए बताई है। इधर, प्रफुल्ल ललवानी पिता प्रदीप कुमार ललवानी उम्र 37 साल का लेडीज पर्स चोरी चला गया। वे 8 जुलाई को इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) के एस—1 कोच में सवार हुए थे। प्रफुल्ल ललवानी (Prafull Lalwani) ने बताया कि पर्स में दो मोबाइल कीमती 27 हजार रुपए, नकदी ढ़ाई हजार रुपए, एसबीआई और आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य सामान रखा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।