Bhopal News: बच्चों से भरी स्कूल वैन बिजली के पोल से टकराई

Share

Bhopal News: महिला कर्मचारी जख्मी, वाहन में सवार सभी छात्राएं सुरक्षित

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिजली के पोल से एक स्कूल वैन टकरा गई। वाहन में उस वक्त चालक के अलावा सात बच्चे पिछले हिस्से में सवार थे। यह हादसा भोपाल (Bhopal News)  शहर के कोहेफिजा इलाके में हुआ है। बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं आई है। लेकिन, वैन में आगे बैठी स्कूल की महिला कर्मचारी जख्मी है।

स्कूल वैन के सामने एक अन्य वाहन आने से हुआ हादसा

यह भीषण दुर्घटना 09 जुलाई की सुबह हुई थी। स्कूल वैन रॉयल मार्केट से लालघाटी की तरफ जा रही थी। वैन भोपाल गर्ल्स स्कूल (Bhopal Girls School) की थी। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल वैन (School van) ओवर ब्रिज पर चढ़ने से पूर्व बिजली के पोल से टकरा गई। वाहन चालक ने पुलिस को बताया है कि उनके वाहन के सामने एक अन्य वाहन आ गया। जिसको बचाने के कारण उन्होंने मोड़ा तभी गति अवरोधक आने से वह वाहन के स्टियरिंग में नियंत्रण नहीं रख सके। जिसके बाद वह बिजली के पोल से टकरा गए। स्थानीय नागरिकों की मदद से छात्राओं को सकुशल बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार घायल महिला कर्मचारी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोहेफिजा (Kohefiza) पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक हाथ से बाल पकड़ा और दूसरे हाथ से चाकू मारा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!