Bhopal News: कार वॉश सेंटर के संचालक के सिर पर पत्थर माारा

Share

Bhopal News: दो हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार,घटना के वक्त मौजूद थे पत्नी समेत अन्य परिजन

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के निवास के समीप कार वॉश सेंटर के संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के पीछे पुलिस ने पुरानी रंजिश बताई है। घटना के वक्त कार में जख्मी व्यक्ति की पत्नी, पिता के अलावा दोस्त भी थे।

कार से बाहर निकालकर किया वार

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 31 वर्षीय शुभम पाठक उर्फ राजा (Shubham Pathak@Raja) जख्मी हैं। उन्हें सिर पर पत्थर का नुकीला हिस्सा लगा है। वे कोलार रोड स्थित दानिश कुंज (Danish Kunj) के नजदीक बंजारी में रहते हैं। शुभम पाठक उर्फ राजा कार वॉश सेंटर (Car Wash Center) चलाते हैं। हमले की घटना 07 जुलाई की रात लगभग साढ़ेे बारह बजे हुई। वे कार में पत्नी, पिता और मित्र विकल्प दुबे के साथ थे। तभी उनकी कार के सामने आरोपी आशीष करेरे उर्फ क्रिस (Ashish Karere @Chris) और दीपक करेरे उर्फ दीपू (Deepak Karere@Deepu) आ गए। जबरिया उन्हें कार (Car) से निकाला गया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए शुभम पाठक के सिर पर पत्थर मार दिया। पत्नी, दोस्त और पिता ने भी बीच-बचाव किया। लेकिन, हमलावर पूर्व की बातों को लेकर उन्हें पीट रहे थे। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 452/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आशीष करेरे को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, उसका साथी अभी भी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: एम्स कर्मचारी को लालच देकर ठग ली रकम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!