Bhopal News: दो नाबालिगों के जरिए खपाने का चल रहा था काम, क्राइम ब्रांच को एक अन्य आरोपी की अभी भी है तलाश

भोपाल। गांजा तस्करी में अब बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह का एक नेटवर्क भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) के हत्थे लगा है। पुलिस ने जिसे दबोचा है उसकी मां पहले ही गांजा तस्करी में जेल में बंद हैं। उसके कब्जे से तेरह किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत पुलिस ने पौने तीन लाख रुपए बताई है। इस मामले में दो नाबालिगों को भी दबोचा गया है।
मां पहले से ही गांजा तस्करी के मामले में जेल में बंद है
भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार आरोपियों के संबंध में भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Station) के पास मिले दो बच्चों से बरामद गांजे (Ganja) के बाद सुराग मिला था। जिसके बाद राहुल सौदे उर्फ राहुल कुचबंदिया (Rahul Saude alias Rahul Kuchbandia) को दबोचा गया है। उसने ही दो बच्चों को गांजा बेचने के लिए बैग लेकर भेजा था। कार्रवाई के दौरान एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त हुआ है। जिसके संबंध में पुलिस की तरफ से पड़ताल जारी है। आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा (Odisha) से माल लेकर भोपाल, मंडी बामौरा और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आरोपी की मां पहले से ही गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक, मां-बेटे मिलकर लंबे समय से गांजा तस्करी (Ganja Smuggling) का नेटवर्क चल रहे हैं। इस मामले में मुख्य सरगना जयसिंह (Jaisingh) निवासी मंडी बामौरा (Mandi Bamoora) की तलाश जारी है। पुलिस अब गिरोह के आर्थिक स्रोत, सप्लाई चेन और तस्करी से जुड़े अन्य सहयोगियों की भी पड़ताल कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।