Bhopal News: घटना का विरोध करने पर मारपीट करके धमकाया, दोनों आरोपी चल रहे फरार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान नाबालिग और युवती से हुई छेड़छाड़ की दो घटनाएं थाने में पहुंची। जिसमें भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर और रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है।
स्कूल से आते-जाते करता था परेशान
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग की उम्र 17 साल है। उसे आरोपी लखन नाथ (Lakhan Nath) लगभग एक सप्ताह से परेशान कर रहा था। स्कूल से आते-जाते और घर के आसपास वह उसे रोककर परेशान करता था। उसने साहस करके आरोपी की हरकत का विरोध जताया तो उसने धमकाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद उसे परिजनों से मदद लेनी पड़ी। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 652/26 दर्ज कर लिया है। इधर, रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने 32 वर्षीय युवती की शिकायत पर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण 260/26 दर्ज किया है। पीड़िता दलित समाज से भी आती है। इसलिए एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लगाई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।