Bhopal News: चाकू मारकर दोनों हाथ किए लहुलूहान

Share

Bhopal News: एक पखवाड़े से दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर चल रहा है विवाद, अब तक तीन मुकदमे  हो चुके हैं दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। यह दोनों परिवार अब तक एक पखवाड़े के भीतर अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज करा चुका है। यह घटना (Bhopal News)  भोपाल सिटी के देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके की है। पुलिस ने ताजा मामला दो दिन पहले दर्ज किया है।

पति-पत्नी से शुरु हुआ मामला

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे 387/22 धारा 294/324/506/34 (गाली-गलौज, धारदार हथियार से हमला, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत राजा अहिरवार पिता संतोष कुमार अहिरवार उम्र 22 साल ने दर्ज कराई है। वह कोकता नंबर चार के नवीन बस्ती में रहता है। राजा अहिरवार (Raja Ahirwar) के दोनों हाथों में चाकू का वार लगा है। यह वार विमलेश और राजू ने किया था। पुलिस के अनुसार दोनों परिवार एक ही समाज का है। पुलिस के अनुसार इस मामले से पहले रजनी अहिरवार (Rajni Ahirwar) ने पीड़ित राजा अहिरवार के भाई के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। वहीं राजा अहिरवार ने उससे पहले रजनी अहिरवार के पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। यह तीनों मुकदमे एक पखवाड़े के भीतर दर्ज किए गए हैं। हालांकि अब तक पुलिस दोनों परिवारों के बीच विवाद की मूल वजह पता नहीं लगा सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेरोजगार बोलकर रिश्ता ठुकराया तो करने लगा परेशान
Don`t copy text!