Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में जेल बंदी की मौत 

Share

Bhopal News: झारखंड का रहने वाला था हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया बंदी, रीवा जेल से भोपाल में इलाज के लिए किया गया था शिफ्ट

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। झारखंड के रहने वाले एक व्यक्ति की जेल वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मध्यप्रदेश के रीवा जिले में स्थित जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा था। मौत की घटना भोपाल (Bhopal News) शहर में हुई है। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस को अभी तक उसके परिजन नहीं मिले हैं। इस कारण पीएम के बाद शव भोपाल के हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी रूम में रखा हुआ है।

चौबीस घंटे बाद दफना देगी लाश

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मृतक रामलाल (Ramlal) पिता मधुरम उम्र 57 साल है। वह ग्राम डूमरडीर थाना महुआखेड़ा जिला लटहरा झारखंड का रहने वाला है। वह रीवा सेंट्रल जेल (Rewa Central Jail) में सीधी जेल से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। उसे सीधी कोर्ट से सजा हुई थी। रामलाल को 6 अप्रैल, 2023 को बीमार होने पर इलाज के लिए भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी 19 अप्रैल, 2023 को मौत हो गई। सेंट्रल जेल उप जेल अधीक्षक अजय खरे (Ajay Khare) ने झारखंड में परिजनों के सेंट्रल जेल में लिखे नंबरों पर कॉल किया था। लेकिन, किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि यदि चौबीस घंटे के भीतर परिजन नहीं मिलते हैं तो शव को दफनाया जाएगा। फिलहाल गांधी नगर पुलिस मर्ग 19/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP SAF : पहेली बना जवान की मौत का रहस्य, गलती से चली गोली या मारी में उलझी पुलिस
Don`t copy text!