Jail-Break : हत्या, दुष्कर्म और तस्करी के जुर्म में सजा काट रहे कैदी जेल से हुए फरार

Share

आरी से काटी सलाखे, रस्सी की मदद से फांद दी 22 फीट ऊंची दीवार

ये चार कैदी हुए फरार

नीमच। मध्यप्रदेश में एक बार फिर शातिर कैदी जेल तोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। ताजा मामला नीमच का है जहां जेल में सजा काट रहे चार कैदी अलसुबह भाग निकले। अब पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर उनकी तलाश कर रहीं है। महानिदेशक जेल संजय चौधरी ने फरार कैदियों पर 50-50 हजार रुपए ईनाम का ऐलान किया है। जेल से फरार हुए कैदियों पर हत्या, दुष्कर्म और मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है।

घटना रविवार सुबह की बताई जा रहीं है। जेलर आरसी बसुनिया के मुताबिक घटना सुबह 3.30 से सुबह 4.30 के बीच की है। कैदियों ने अपनी बैरक की सलाखें आरी से काटी और रस्सी की मदद से जेल की दीवार फांद ली। बैरक नंबर 11 में चारों कैदियों को रखा गया था। बैरक से आरियों के पत्ते बरामद किए गए है। वहीं जेल की दीवार पर रस्सी भी मिली है। जिसकी मदद से कैदी बाहर निकल गए।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक कैदियों को भागने में किसी बाहरी व्यक्ति ने मदद की। 22 फीट ऊंची दीवार फांदने में कैदियों रस्सी की जरूरत पड़ी जो उन तक पहुंचाई गई। वहीं जेल के बाहर से किसी ने रस्सी को पकड़ रखा था। जिसके सहारे कैदी दीवार पर चढ़ने में कामयाब हो गए।

मामले में जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जेलर आरसी बसुनिया समेत चार जेल प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सर्कल जेल अधीक्षक आरआर डांगी के अनुसार जेल प्रहरियों विजेंद्र धाकड़, ईश्वर, संचित शर्मा और बालमुकुंद लवाना को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Police Beaten: पिता ने बेेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, मां—बेटे उसे छुड़ाने पुलिस से भिड़े

जेल से फरार कैदी, जिन्हें ढूंढ़ रही पुलिस

  1. नरसिंह पिता बंसीलाल बंजारा (20) निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर। नरसिंह को एनडीपीएस के तहत 10 साल की सजा हुई थी।
  • दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे (19) निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला। दुबेलाल को धारा 376 में 10 साल की सजा हुई थी।
  1. पंकज पिता रामनारायण मोंगिया (21) निवासी ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़। पंकज एनडीपीएस के तहत सजा काट रहा था।
  2. लेख राम पिता रमेश बावरी (29) निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।
Don`t copy text!