Bhopal News: घर में घुसकर महिला से अभद्रता

Share

Bhopal News: पीड़िता के बाजू में सो रहा था दस साल का बच्चा, शोर मचाने पर भागा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति से अलग मायके के नजदीक रहने वाली एक महिला पर गांव का ही एक व्यक्ति बुरी नजर रखता था। वह मौका पाकर आधी रात को उसके घर में घुस गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। घर में घुसा मनचला शादीशुदा महिला के साथ अभद्रता करने लगा। नींद से जागी महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया।

मनचले को नोटिस देने की पुलिस ने शुरू की तैयारी

सुखी सेवनिया (Sukhisewaniya) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी आदर्श अहिरवार (Adarsh Ahirwar) है। उसके खिलाफ 181/23 धारा 354/354—ग/456/506 (छेड़छाड़, अपराध की नीयत से घर में घुसना और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। यह वारदात 2—3 जुलाई की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई थी। जिसमें एफआईआर 3 जुलाई की दोपहर लगभग पौने तीन बजे दर्ज की गई। पीड़िता शादीशुदा महिला है जो मायके के नजदीक ट​परिया में रहती है। आरोपी उसके घर में घुसा और गहरी नींद का फायदा उठाकर पीड़िता के शरीर को टच कर रहा था। उसे काफी देर बाद अहसास हुआ कि उसके शरीर में कोई हाथ लगा रहा है तो वह चौकती हुई उठी। जिसके बाद आरोपी चुप रहने के लिए धमकाने लगा। जब उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। मामले की जांच एसआई स्वाति (SI Swati) कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के लिए नोटिस दिया जा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   बच्चों के विवाद में बड़ों में चले चाकू
Don`t copy text!