Bhopal News: इतनी पी ली कि होश ही नहीं रहा

Share

Bhopal News: शादीशुदा महिला के घर में घुसकर उतार दिए थे कपड़े, शोर मचाया तो भागा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नशा जीवन बर्बाद कर देता है। व्यक्ति की सोचने की शक्ति शून्य हो जाती है। उसको अच्छे—बुरे संस्कार का आभास नहीं होता है। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के पिपलानी इलाके की है। यहां एक व्यक्ति ने इतनी मात्रा में शराब पी ली कि उसको अपने और पराए घर का अहसास ही नहीं रहा। वह जिस घर में घुसा वहां केवल महिला अपनी बच्ची के साथ रहती थी। वह उसको देखने के बावजूद संकोच में नहीं आया और एक—एक करके अपने कपड़े उतार (Woman Harassment News) दिए। फिर उसके बाद मामला थाने पहुंचा।

पहले से थी बुरी नजर

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 07 मार्च की रात लगभग नौ बजे 179/22 धारा 452/354/354—क/323 (घर में घुसना, छेड़छाड़ और अंग प्रदर्शन और मारपीट) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पीड़िता की उम्र 35 साल है। उसका पति दुबई में जॉब करता है। इसलिए वह बच्चे के साथ अकेली रहती है। वह घटना वाली रात घर में अकेली थी। तभी आरोपी शिवा महोरिया (Shiva Mahoriya) घर के भीतर घुस आया। वह काफी नशे की हालत में था। वह अपने कपड़े उतारने लगा। जिसका विरोध किया तो वह मारपीट पर आमदा हो गया। महिला ने शोर मचाकर कॉलोनी के लोगों को जमा कर लिया। भीड़ जमा होती देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने यह हरकत इरदातन की है। उसके देखने का नजरिया पहले से ही उसके प्रति अच्छा नहीं रहता था।

यह भी पढ़ें:   मंदसौर में हिंदू संगठन नेता की गोली मारकर हत्या

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!